3 जुलाई 2015 - 11:02
तुर्की ने सीरिया की सीमा पर अधिक सैनिक तैनात किए।

तुर्की ने उत्तरी सीरिया के हलब नगर से मिलने वाली अपनी सीमा पर अधिक सैनिक और सैन्य उपकरण तैनात कर दिए हैं।

तुर्की ने उत्तरी सीरिया के हलब नगर से मिलने वाली अपनी सीमा पर अधिक सैनिक और सैन्य उपकरण तैनात कर दिए हैं।
अन्कारा में सुरक्षा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सेना ने हालिया दिनों में सीरिया के हलब नगर से मिलने वाली अपनी सीमा पर अधिक सैन्य उपकरण व हथियार भेजे हैं और विशेष बल सहित अधिक सैनिकों को तैनात किया है। बताया गया है कि हलब में झड़पों के बाद यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब तुर्की के प्रधानमंत्री अहमद दाऊद ओग़लो ने सीरिया पर किसी भी प्रकार के सैन्य हमले की संभावना को रद्द किया है। उन्होंने गुरुवार को तुर्की के एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि यह क़दम, देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सावधानी के रूप में उठाया गया है और सीमा के उस पार से तुर्की की सुरक्षा के लिए ख़तरे जैसा कुछ भी होने की स्थिति में आवश्यक क़दम उठाने के आदेश दिए गए हैं किंतु किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि तुर्की कल या निकट भविष्य में सीरिया की सीमा में घुस जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी चीज़ से तुर्की की सुरक्ष को ख़तरा हुआ तो हम कल की प्रतीक्ष नहीं करेंगे और तेज़ी से क़दम उठाएंगे किंतु यह नहीं सोचा जाना चाहिए कि तुर्की बिना किसी ख़तरे के तुरंत ही एकपक्षीय रूप से कोई क़दम उठाएगा।
कुछ संचार माध्यम इस प्रकार की रिपोर्टें दे रहे हैं कि तुर्की, सीरिया पर सैन्य हमला करने की तैयारी कर रहा है।